घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो कार ने लौआलगान चांदनी चौक के पास गैलन में भरकर डीजल ले जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद उसी कार ने ऑटो में भी टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर मारने के बाद वह एक गड्ढे में जा गिरी। इस तेज रफ्तार स्कार्पियो के कहर से दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग में आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। फिर आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को चौसा अस्पताल ले गए।
पीड़ित परिजनों धर्मेंद्र कुमार, किशोर कुमार और दीपक कुमार साह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया था। उसे बाद में पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। इससे पीड़ित लोग आक्रोशित हैं। काफी समझाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया।