फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भीषण सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार 3 साल के बच्चे समेत चार लोग हुए शिकार; पति-पत्नी की मौके पर मौत

Sun, 20 Aug 2023 05:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sonbarsa Accident: सीतामढ़ी के सोनबरसा में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दंपति का एक तीन साल का बच्चा और पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। उसमें एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, उनका एक तीन साल का बच्चा और पड़ोसी को गंभीर स्थिति में सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दंपति अपने बच्चे का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वैन ने एक बाइक पर सवार तीनों को रौंद दिया। चालक वैन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद से इलाके में हलचल है और सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। उक्त घटना सोनबरसा थाना के करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई है। वही, सूचना के करीब 30 मिनट बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जबकि घटना थाना के बगल हुई है।

मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा मुशहरनिया गांव निवासी सिकंदर बैठा (28) और उसकी पत्नी उर्मिला देवी (25) के रूप में की गई है। वहीं, घायल की पहचान दंपति के तीन साल के बेटे गोली कुमार और पड़ोसी ब्रह्मदेव बैठा के बेटे राजू कुमार (19) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिकंदर बैठा अपनी पत्नी और पड़ोसी बाइक चालक राजू के साथ अपने बच्चे का इलाज कराने सीतामढ़ी गए थे। इसी दौरान रविवार को दोपहर करीब 2.20 बजे घर लौटने के दौरान सोनबरसा थाना के नजदीक हादसा हो गया। जहां एक पिकअप वैन ने पीछे से बाइक पर सवार एक बच्चा समेत तीनों को टक्कर मार दी। उसके कारण घटनास्थल पर ही दोनों दंपति की मौत हो गई। वहीं, घायल बच्चा और बाइक चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें