फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मासूम की मौत के बाद लोगों ने पुलिस वाहन को किया आग के हवाले, जान बचाकर भागी पुलिस

Wed, 14 Feb 2024 08:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : कुछ बच्चे सड़क पर लकड़ी चुन रहे थे। तभी मिटटी लदे हाईवा ने उसे रौंद दिया। इस घटना में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटनाक्रम में घटना से भड़के लोगों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस गाड़ी में लगी आग को बुझाते अग्निशमनकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बुधवार की शाम एक 4 साल के मासूम को हाईवा ने रौंद दिया, जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को फूंक दिया। पुलिस गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। घटना सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान अजीजपुर निवासी गोलू कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धू-धू जल गई पुलिस गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना से भड़के लोगों ने पुलिस वाहन को फूंका 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अजीजपुर मोड़ के पास कुछ बच्चे जलावन चुन रहे थे। उन बच्चों में वह मासूम भी था। सड़क के किनारे जलावन चुन ही रहा था, तभी अजीजपुर की तरफ से सरैया की तरफ जा रहे तेज रफ्तार हाईवा उस बच्चे को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना होते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे का वीभत्स शव देखकर लोगों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। तभी उधर से पुलिस वाहन गुजरते देख आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को रोकवा दिया। इससे पहले कि पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, लोगों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस वाहन में आग लगते ही गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाए। पुलिस के वहां से भगने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस 
आक्रोशित लोगों के हंगामा करने की सूचना मिलते ही अजीजपुर नाके की पुलिस और सरैया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। फिर अग्निशमन को बुलाकर पुलिस वाहन में लगी आग को बुझाया। इस मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाने के लिए पुलिस आई तो उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और फिर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें