नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बस पर सवार चार यात्रियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में 24 अन्य यात्री झुलस गए। बस पर सवार लोग जोगिया थान देव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।
नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों में से चार की हालत गंभीर है। जिन्हें पटना एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है।
बताया कि हादसा थान गांव के पास बस के एक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के पास हुआ। यहां बस अनियंत्रित होकर खड्ड(खाई) में पलट गई। इसी दौरान बस की छत पर सवार यात्री बिजली के तार की चपेट में आ गए।