फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में शराब पीने की सजा मौत? युवक को पीटकर मार डाला!

Mon, 30 Nov 2020 06:59 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में एक युवक को शराब पीने के आरोप में जमकर पीटा गया। बताया जा रहा है कि पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में सरकार से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी के आलमगंज के बिस्कोमान गोलम्बर के पास एक्साइज विभाग ने एक कुली को शराब पीने के आरोप में हिरासत में ले लिया। उसका नाम राजेश पांडेय बताया जा रहा है। आरोप है कि एक्साइज विभाग के कर्मचारियों ने हिरासत के दौरान राजेश को जमकर पीटा। इसके बाद उसे बेउर जेल भेज दिया गया। जेल में राजेश की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उसे पीएमसीएच भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

परिजनों ने लगाया यह आरोप

राजेश की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। उनका कहना है कि पुलिस शराब पीने के आरोप में राजेश को पकड़कर ले गई और इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने राज्य सरकार से इंसाफ दिलाने की मांग की।  

पूरे शरीर पर थे चोट के निशान

परिजनों का आरोप है कि राजेश के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने पुलिस पर राजेश की हत्या करने का आरोप लगाया। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया था, जिसका जमकर दुरुपयोग हो रहा है। 

जेल प्रशासन ने कही यह बात

बेउर जेल के कक्ष पाल अशोक कुमार ने बताया कि हमें एक कैदी की तबीयत काफी ज्यादा खराब होने की जानकारी मिली थी। जेल आने से पहले कैदी के साथ क्या हुआ, उसकी मुझे जानकारी नहीं है। वह दो दिन तक ठीक था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें