फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No! His Excellency : बिहार के गवर्नर अब विधायक-मंत्री की तरह 'माननीय' कहलाएंगे; महामहिम किसने हटाया?

Thu, 12 Oct 2023 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार के राज्यपाल अब 'महामहिम' नहीं बचे। उन्हें अब विधायकों-मंत्रियों की तरह 'माननीय' कहा जाएगा। विदेशी राजनयिकों के सामने ही His Excellency जैसे संबोधन का उपयोग होगा। राजभवन ने लिखा है- "संबोधन बदलने की अनुमति देने की कृपा की है।"
विज्ञापन
राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के राज्यपाल को अब 'महामहिम' या "His Excellecncy" करके संबोधित नहीं किया जाएगा। कोई भी अपने संबोधन या लेखनी में राज्यपाल के लिए इन दोनों शब्दों का उपयोग नहीं कर पाएगा। इन दोनों शब्दों के जगह अब 'Hon'ble' या 'माननीय' शब्द का उपयोग किया जाएगा। यानी राज्यपाल को भी विधायकों और मंत्रियों की तरह माननीय कहकर ही संबोधित किया जाएगा। 

विज्ञापन




'संबोधन' की व्यवस्था को बदलने की सहमति दी
राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि माननीय राज्यपाल द्वारा सम्यक विचारोपरान्त निम्नांकित 'संबोधन' की व्यवस्था को बदलने की सहमति राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा देने की कृपा की गयी है। इसलिए राज्यान्तर्गत सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए "His Excellecncy" के स्थान पर 'Hon'ble' अथवा 'माननीय' शब्द का प्रयोग किया जाएगा। राज्यपाल महोदय के नाम के आगे 'श्री' अथवा 'श्रीमती का प्रयोग किया जाएगा।

केवल विशेष परिस्थिति में ही "His Excellecncy" का प्रयोग
विशेष परिस्थिति में केवल विदेश के राजनायिकों के साथ Interaction ( शिष्टाचार भेंट) आदि के समय His Excellecncy का प्रयोग किया जाएगा। सभी प्रकार के सरकारी टिप्पणी में महामहिम के स्थान पर माननीय राज्यपाल का प्रयोग किया जाए। राज्यपाल के प्रधान सचिव की ओर से यह पत्र जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें