फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अपराध एक प्रवृत्ति, होशियार करती खबर; चोरी-शराब केस में जेल से लौटा तो ममेरे भाई को चाकू गोदकर मार डाला

Thu, 01 Feb 2024 06:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार के गोपालगंज जिले में गोपालगंज पुलिस ने राधेश्याम सिंह हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज पुलिस ने जमीन विवाद में हुए किसान राधेश्याम सिंह हत्याकांड में दो अपराधियों को जहां गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने अपराधियों के पास से एक मोबाइल, एक चाकू और खून लगा हुआ वस्त्र भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार अपराधी का नाम विपिन कुमार सिंह और सूरज कुमार गोड़ है। गिरफ्तार अपराधी विपिन कुमार सिंह नगर थाना के एकडेरवा गांव का रहने वाला है। वहीं, सूरज गोड़ ऊंचकागांव थाना के नरकटिया बाजार का निवासी है। एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना अंतर्गत 16 जनवरी को जमीन विवाद में अपराधियों ने राधेश्याम सिंह की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के उद्भेदन के लिए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

एसआईटी टीम ने मानवीय तकनीकी अनुसंधान से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहला अपराधी विपिन कुमार सिंह मृतक का ममेरा भाई है, जबकि दूसरा अपराधी सूरज कुमार गोड़ ऊंचकागांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, वस्त्र और एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि विपिन कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। एक बार चोरी मामले में और एक बार शराब मामले में जेल भी जा चुका है। एसपी ने कहा कि एसआईटी टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें