फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: औरंगाबाद में बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से 42 लाख लूटे, 32 लाख रुपये बरामद

Mon, 12 Jul 2021 08:10 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, औरंगाबाद

सार

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना अंतर्गत मधुपुर गांव के समीप बदमाशों ने सोमवार को एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को घायल कर 42 लाख रुपये लूट लिए, जिसमें से पुलिस ने 32 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी रामनिवास सिंह पंप की कमाई के 40 लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवाल चार बगमाशों ने उसे रोका और रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने रामनिवास को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद चारों बदमाश रुपयों भरा थैला लेकर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि लूट के बाद पुलिस की ओर से की जा रही छापेमारी में जम्होर थाना अंतर्गत मोर डिहरी गांव के पास दो अपराधी मोटरसाइकिल और एक थैला छोड़कर तीखे मोड़ का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। इसमें लूटी गई राशि में से 32 लाख रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व रुपयों से भरा थैला बरामद कर लिया है।

उन्होंने बताया कि लूट की इस वारदात में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले की नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घायल पेट्रोल पंप कर्मी जिसकी बांह में गोली लगी है, को उपचार के लिए समीपवर्ती रोहतास जिले के नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें