फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार; गोह पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा

Tue, 08 Aug 2023 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Crime: औरंगाबाद में गोह थाना की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के पेमा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दो नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के पेमा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया नक्सली रोहित राय उर्फ प्रकाश उर्फ धर्मराज कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के लाठीबार गांव का निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके साथ बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव निवासी प्रमोद यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र बलों ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से एक देशी लोडेड सिक्सर, एक देसी लोडेड कट्टा, 16 जिंदा कारतूस, लेवी वसूली से संबंधित रसीद, बुकलेट और बाइक बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नक्सली संगठन विस्तार और लेवी वसूलने का काम करते थे। पकड़े गए नक्सली रोहित राय उर्फ प्रकाश के खिलाफ कैमूर के भगवानपुर थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं, दूसरे नक्सली का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पुलिस को मिले कई अहम सुराग
नक्सलियों के पास से जब्त की गई लेवी रसीद की जांच की जा रही है। इससे पता चलेगा कि कौन-कौन से लोग नक्सलियों को लेवी दे रहे हैं। इसके अलावा नक्सलियों से पूछताछ के दौरान भी पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। उनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एसपी स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें