फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजधानी पटना में कर रही थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, अब किराए के मकान में मिला शव

Wed, 15 Apr 2026 10:33 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : किसी ने पुलिस को कॉल कर यह जानकारी दी कि एक लड़की की लाश कमरे में है। सूचना मिलते ही पुलिस सजग हो गई और रावण हो गई घटनास्थल की ओर। आख़िरकार पुलिस घटनास्थल पर पहुँच भी गई,  लेकिन कई सवाल थे, जिसके जवाब नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानुप्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। फिर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-CM Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री मोदी का मिला संदेश; नीतीश-नितिन ने भी दी बधाई

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि किसी शख्स ने कॉल कर के यह सूचना दी कि एक किराये के मकान में एक छात्रा का शव है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुँच गई। फिर पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने श्वान दस्ता को भी घटनास्थल पर बुलाया और घटनास्थल की पूरे बारीकी से जांच कराई। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा कार्यालय में क्यों हंगामा? कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाने लगी

घटना के संबंध में पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानुप्रताप सिंह ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, दानापुर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। जांच के दौरान एसआईटी ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानुप्रताप सिंह ने बताया कि  पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें