फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तीन साल का प्यार, तीन मिनट में खत्म! मंडप से भागा प्रेमी, दुल्हन को ले गए परिजन

Wed, 15 Apr 2026 10:20 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

 Bihar: जमुई के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी उस समय अधूरी रह गई, जब युवती के परिजन मौके पर पहुंचकर उसे अपने साथ ले गए। युवक मौके से फरार हो गया। घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी अचानक अधूरी रह गई। विवाह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं, लेकिन इसी बीच युवती के परिजन मंदिर पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए। परिजनों को देखते ही युवक घबराकर मौके से फरार हो गया, जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध
बताया जाता है कि पटना जिले के एक ही गांव के रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात एक कोचिंग संस्थान में हुई थी। उनका रिश्ता अंतर्जातीय होने के कारण युवती के परिवार वाले इस विवाह के खिलाफ थे और उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे।

घर से भागकर पहुंचे थे जमुई
परिजनों के विरोध के चलते प्रेमी युगल तीन दिन पहले घर से फरार हो गया था। इस दौरान वे पहले खुसरूपुर में एक दोस्त के यहां रुके और फिर बनारस चले गए। बाद में युवक के एक मित्र की मदद से वे जमुई पहुंचे और पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया।

शादी की तैयारी के बीच पहुंच गए परिजन
मंगलवार की शाम मंदिर परिसर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। युवती शादी के जोड़े में सजी थी और युवक मंडप पर बैठा था। दोनों ने पुजारी नीरज पांडेय से जल्द विवाह संपन्न कराने का अनुरोध किया। पुजारी ने उनसे आवश्यक दस्तावेज और पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन इस प्रक्रिया में देरी हो रही थी।

गमछा छोड़ भागा युवक, युवती को ले गए परिजन
इसी दौरान अचानक युवती के परिजन वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही युवक मौके से भाग निकला और अपना गमछा वहीं छोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने युवती को अपने कब्जे में लेकर जबरन साथ ले गए। इस घटनाक्रम को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छातापुर में खड़ी बस बनी आग का गोला, दमकल की देरी से भड़की भीड़ ने मचा दिया तांडव!

पुलिस को नहीं मिली शिकायत
मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें