फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: युवक इलाज कराने बाइक से जा रहा था अस्पताल, सड़क हादसे में मौके पर मौत; एक अन्य घायल

Mon, 09 Oct 2023 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Accident: मृतक के परिजनों ने बताया कि अखिलेश मांझी अपने घर से बाइक चलाकर पीछे एक रिश्तेदार के साथ इलाज के लिए सोम बाजार में डॉक्टर के पास जा रहा था। इसी दौरान बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के एनएच 2 तेतरिया खुर्द पर सोमवार की दोपहर बाइक सवार को एक बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की हालत को देखते ही रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। मृत युवक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पंचायत बारा के तेतरिया खुर्द निवासी बिदंगल मांझी के बेटे अखिलेश मांझी (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि अखिलेश मांझी अपने घर से बाइक चलाकर पीछे एक रिश्तेदार के साथ इलाज के लिए सोम बाजार में डॉक्टर के पास जा रहा था। इसी दौरान बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे रिश्तेदार को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने ट्रक का आवागमन बंद करने की मांग की
वहीं, हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि बालू लदे ट्रक ने युवक को कुचला है। उक्त ट्रक बालू वजन करवाने के लिए गलत दिशा से तेज गति में धर्म कांटे पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार को रौंद दिया। लोगों का कहना है कि यहां पर अक्सर दुर्घटना होने की पूरी संभावना रहती है। इसे देखते हुए लोगों ने मांग की कि इधर से ट्रक का आवागमन बंद किया जाए।
विज्ञापन


सुबह एक कंटेनर ने ऑटो को मारी थी टक्कर
घटना की सूचना पर बाराचट्टी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि घटनास्थल की स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मालूम हो कि सुबह को भी एक कंटेनर गाड़ी से एक ऑटो को पीछे से टक्कर मारने की घटना हुई थी। उस हादसे में एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। जबकि एक छात्र की मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें