फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक पल में उजड़ी खुशियां! बेकाबू गाड़ी पलटी, एक की जान गई और दो गंभीर

Thu, 02 Apr 2026 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा जिले के कादिरगंज क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पटवा सराय मोड़ के पास उस समय हुआ, जब तीनों युवक एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतक की पहचान अकौना डीह गांव निवासी सनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथियों नवलेश कुमार और मोनू कुमार के साथ छठी कार्यक्रम से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 50 फीट दूर जाकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि सनोज कुमार यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में गाड़ी के तेज रफ्तार में होने और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद गहरा दुख और सन्नाटा छाया हुआ है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें