फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गयाजी में तेल टंकी सफाई हादसा, 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत, 4 साल से बंद गोदाम में हुई घटना

Sat, 16 Aug 2025 10:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गयाजी

सार

गयाजी के गुरारू बाजार में चार साल से बंद तेल गोदाम की टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूर दम घुटने से मृत हो गए। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।
 
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले के गुरारू बाजार में शनिवार की शाम तेल टंकी की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह तेल गोदाम पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा था और सफाई के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से तीनों मजदूर बेहोश हो गए। मृतकों की पहचान गुरारू के दशरथ बीघा निवासी 20 वर्षीय छोटू कुमार, बारा गांव निवासी 25 वर्षीय सागर कुमार और बहबलपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के अनुसार पहले सोनू कुमार टंकी में उतर गया और बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर टंकी में उतरे, लेकिन वे भी दम घुटने से बेहोश हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया और पीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने गुरारू बाजार में शव रखकर सड़क जाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग की। गुरारू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सड़क जाम हटाया। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि तेल गोदाम पिछले चार साल से बंद था और हाल ही में इसे खरीदा गया था, जिसके बाद सफाई का काम चल रहा था। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें