फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवायनियत की हद: नवविवाहिता की ससुराल में पीट पीटकर हत्या, चार दिन पहले पति संग पहुंची थी; गया का मामला

Thu, 20 Jun 2024 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: बिहार के गया जिले में नई नवेली दुल्हन की ससुराल में पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। चार दिन पूर्व ही मायके से पति के संग ससुराल आई थी। मृतका के पिता के शिकायत पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में एक नई नवेली दुल्हन को महिला को ससुराल ने बेरहमी से पीट- पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। उक्त महिला का विवाह तीन माह पहले पूरे रीति रिवाज के साथ धूमधाम से किया गया था। मायके से अपने पति के साथ चार दिन पहले ससुराल आयी थी। वहीं मायके वालों ने दहेज को लेकर नवविवाहित की हत्या करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में मृतक नवविवाहित प्रीति कुमारी के पिता कृष्णा यादव ने बताया कि तीन महीने पहले गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़गढ़ा गांव के रहने वाले रामपति यादव के पुत्र गुड्डू कुमार यादव से विवाह हुआ था। दहेज में जो भी बन सका, वह उन लोगों को दिया था।

विज्ञापन


बेटी को लेने दमामद आए थे और उनके साथ चार दिन पहले बेटी विदा कर दिए थे। खबर आई कि आपकी बेटी की अचानक मौत हो गई है। जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो सब समझ में आ गया। ससुराल वालों ने मेरी बेटी प्रीति की बेहरमी से पीट पीटकर हत्या कर दी है। बेटी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इससे साफ होता है कि मेरी बेटी की पिटाई से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद मेरा दामाद और बेटी के ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर भाग गए। इस संबंध में घटना को धनगाय थाना में दहेज में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें