फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया के बाराचट्टी से अपहृत बालक औरंगाबाद से बरामद, तीन आरपियों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 29 Feb 2024 06:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र से अपहृत बालक बबलू कुमार को गया पुलिस ने 30 घंटे के अंदर पड़ोसी जिला औरंगाबाद से बरामद कर लिया है। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कांड में लिप्त आधा दर्जन में से तीन अपहर्ता को गया पुलिस ने धर दबोचा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पकडे़ गये अपहर्ताओं में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजय कुमार और बोधगया थाना क्षेत्र के विकास कुमार व मनीष कुमार शामिल है। अपहरणकर्ताओं के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन और मोबाइल भी बरामद किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बब्लू का अपहरण कर राजगीर ले जाया गया। वहां से अपहरणकर्ताओं ने व्हाट्सएप काॅल कर परिजनों से पांच लाख रुपए फिरौती मांगी थी। साथ ही अपहर्ताओं ने बब्लू के परिजनों से मोबाइल से बात कराई। उसके बाद अपह्वत बब्लू के भाई प्रमोद कुमार ने बाराचट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को पड़ोस के रहने वाले कल्लू उर्फ अरविंद के साथ बाइक से मेरा भाई बबलू गया था।

30 घंटे के भीतर किया बरामद
देर शाम व्हाट्सएप काॅल आया और बोला बब्लू का अपहरण कर लिया गया है। पांच लाख दो, तब छोड़ देगे, नहीं तो जान से मार देंगे। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि इस सूचना के बाद विशेष टीम गठित कर 30 घंटे के भीतर पड़ोसी जिला औरंगाबाद में अपह्रत बब्लू को सकुशल बारमद कर लिया गया। साथ ही वारदात में शामिल तीन आरोपी समेत घटना में इस्तेमाल की गई वाहन और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि कल्लू उर्फ अरविंद कुमार से पुरानी दुश्मनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें