फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मंदिर शुद्धिकरण पर राहुल को इतिहास की याद दिलाई, आरक्षण पर चिराग को भी जीतन राम मांझी ने दिया जवाब

Sat, 29 Aug 2026 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

गयाजी में हम (सेक्युलर) के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी और चिराग पासवान के बयानों पर पलटवार किया। मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर उन्होंने इसे समाज की संकीर्ण सोच का परिणाम बताया, जबकि आरक्षण पर कहा कि पार्टी की मांग इसे खत्म करने की नहीं, बल्कि वंचित तबकों तक लाभ पहुंचाने की है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए इसे समाज की सोच का मामला बताया, जबकि आरक्षण की समीक्षा के मुद्दे पर पार्टी के रुख का बचाव किया।

गया के हरिदास सेमिनरी सभागार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की जिला कार्यकारिणी के गठन एवं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। 

राहुल गांधी के बयान पर मांझी का पलटवार

विज्ञापन

दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा मंदिर शुद्धिकरण संबंधी दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि यह कोई नई घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जैसे नेताओं के साथ भी ऐसी घटनाओं का उल्लेख मिलता रहा है। मांझी ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल, आरएसएस, भाजपा या एनडीए का विषय नहीं, बल्कि समाज के कुछ लोगों की संकीर्ण सोच का परिणाम है। उन्होंने ऐसे लोगों की मानसिकता की निंदा करते हुए कहा कि यह समाज के लिए उचित नहीं है।

आरक्षण की समीक्षा पर चिराग को जवाब
आरक्षण की समीक्षा संबंधी बयान पर चिराग पासवान द्वारा मांझी और संतोष कुमार सुमन से इस्तीफे की मांग किए जाने पर भी केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान उनकी बात को सही संदर्भ में नहीं समझ रहे हैं। उनका कहना था कि संतोष कुमार सुमन ने आरक्षण समाप्त करने की नहीं, बल्कि समाज के वंचित तबकों तक इसका वास्तविक लाभ पहुंचाने के लिए समीक्षा और उचित बंटवारे की बात कही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार राजनीति: 'पहले चिराग इस्तीफा दें, हम पीछे-पीछे चलेंगे', आरक्षण विवाद पर मंत्री संतोष सुमन का करारा जवाब

हम ने दोहराया पार्टी का पुराना रुख
मांझी ने कहा कि आरक्षण के लाभ का न्यायसंगत वितरण हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का पुराना सिद्धांत रहा है। पार्टी लंबे समय से इस मुद्दे पर अपनी राय रखती आई है और आगे भी इसी नीति पर कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि गरीब और वास्तविक जरूरतमंद वर्गों के हितों की रक्षा के लिए उनकी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें