फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: CM नीतीश कुमार के कार्यक्रम में आत्मदाह करेगा यह भाजपा नेता, धमकी दी, जानें मामला

Sun, 22 Sep 2024 04:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: जहानाबाद में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भाजपा नेता के आत्मदाह करने की धमकी देने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
भाजपा नेता शशि रंजन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद के कल्पा में आगामी 23 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम होना है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन कुमार द्वारा आत्मदाह करने की धमकी ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। शशि रंजन ने नगर परिषद क्षेत्र में गंदगी, जल भराव और अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर यह कदम उठाने का एलान किया है। उन्होंने जिला अधिकारी (DM) को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
भाजपा नेता शशि रंजन ने बताया कि नगर परिषद के क्षेत्र में सफाई और जल भराव की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से आग्रह किया। लेकिन उनकी शिकायतों को अनसुना किया गया। यहां तक कि वरीय अधिकारियों से भी शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद के अधिकारी मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
शशि रंजन ने घोषणा की कि अगर 23 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो वे आत्मदाह करेंगे। इस घोषणा से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है और अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के कल्पा में पंचायत भवन का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, लेकिन भाजपा नेता द्वारा आत्मदाह की धमकी के चलते प्रशासन को अब अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें