फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jahanabad: नामांकन पत्र रद्द होने पर भड़के निर्दलीय प्रत्याशी दांगी, खो बैठे अपना आपा; पुलिस से हुई हाथापाई

Thu, 16 May 2024 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jahanabad: पुलिस एवं निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक दांगी के बीच जमकर हाथापाई हुई। मामला उनके नामांकन पत्र के रद्द होने को लेकर था, जिसपर वो जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर कारण जानने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें बाहर खड़े पुलिसवालों ने रोक दिया।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक दांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद लोकसभा चुनाव लड़कर बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की मंशा पालने वाले अभिषेक दांगी को जब मालूम हुआ कि उनका नामांकन पत्र कुछ कारण से रद्द कर दिया गया तो वह अपना आपा खो बैठे।

विज्ञापन


इस दौरान अभिषेक दांगी ने जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र रद्द किए जाने के कारण जानने का प्रयास किया तो जिलाधिकारी के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिलाधिकारी के कार्यालय में जाने से रोका। इस दौरान पुलिस एवं निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक दांगी के बीच जमकर हाथापाई हुई।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें धकेल कर जिलाधिकारी के कार्यालय से बाहर कर दिया। इस घटना से गुस्साये अभिषेक दांगी ने मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही। अभिषेक दांगी जो निर्दलीय प्रत्याशी हैं, उनका कहना है कि हमने अपना नामांकन पत्र सही-सही भरा था, लेकिन एक साजिश के तहत मेरा नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


जब इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया तो मेरे साथ पुलिस वालों ने हाथापाई किया। अभिषेक दांगी का कहना है कि वह इस मामले को अब कोर्ट ले जाएंगे। जहां से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें