फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ई-रिक्शा चालक ने भाड़ा मांगा तो मार दी गोली; सवारी ने UPI स्कैनर देते वक्त की फायरिंग, गंभीर घायल

Tue, 26 Dec 2023 05:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar Crime: गया में एक ई-रिक्शा चालक को सवारी से किराया मांगना काफी भारी पड़ गया। आरोप है कि सवारी ने किराया मांगते ही चालक पर गोली दाग दी, जिसमें वह घायल हो गया। घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल ई-रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया शहर में एक ई-रिक्शा चालक को सवारी से भाड़ा मांगना महंगा पड़ गया। सवारी ने चालक से यूपीआई या कैश लेने की बात करते ही गोली मार दी। उक्त घटना रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी कब्रिस्तान के पास की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ई रिक्शा चालक को गंभीर हालत में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, पुलिस आरोपी यात्री की पहचान के लिए कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी कब्रिस्तान के पास ई-रिक्शा चालक को अपना भाड़ा मांगना भारी पड़ गया। उसका गुनाह सिर्फ इतना ही था कि उसने भाड़ा मांग लिया। शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के गनौरी गली के रहने वाले शिवम उर्फ राहुल के ई-रिक्शा पर आरोपी स्टेशन के पास बैठा था। ई-रिक्शा चालक स्टेशन से एपी कॉलोनी कब्रिस्तान के पास ले गया था। जहां ई रिक्शा चालक ने दो सौ रुपये भाड़ा मांगा था। ई-रिक्शा चालक शिवम उर्फ राहुल ने जब सवारी के उतरने पर दो सौ रुपये भाड़ा मांगा तो व्यक्ति ने कहा कि यूपीआई से लेंगे या कैश लेंगे। इस पर राहुल ने कहा कि जैसे आपकी इच्छा हो आप वैसे भाड़ा दे दीजिए।

इसके बाद आरोपी सवारी ने स्कैनर मांगा। जब तक शिवम उर्फ राहुल स्कैनर निकाल कर देता, तब तक व्यक्ति पिस्तौल निकाल कर उसपर तान दी। उसके पास पिस्टल देख राहुल ने हाथ से झपट्टा मारा। तब तक अपराधी ने गोली चला दी। इस घटना में वह घायल हो गया। उसका इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अपराधी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। घायल के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें