फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और शिंदे गुट के विधायक पर FIR की मांग की कांग्रेस ने, विवादित बयान पर मचा घमासान

Wed, 18 Sep 2024 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: कांग्रेस नेता शशि शेखर ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है और उसकी नीति नफरत फैलाने की है, ताकि राजनीतिक लाभ और वोट प्राप्त किया जा सके। 
विज्ञापन
भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं पर एफआईआर कराने के लिए थाने में आवेदन देने पहुंचे कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया शहर के मुफस्सिल थाने में कांग्रेस नेता और वजीरगंज विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. शशि शेखर सिंह ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। यह कार्रवाई उन दोनों नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों के खिलाफ की गई है।

विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता डॉ. शशि शेखर सिंह ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की अपील की। उनका आरोप है कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा था। जबकि विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
 
इस आवेदन के बाद डॉ. शेखर ने कहा कि रवनीत बिट्टू जो कांग्रेस से तीन बार सांसद रह चुके हैं, उन्हें राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने में कोई शर्म नहीं आई। उन्होंने कहा कि अगर थाने में मामला दर्ज नहीं होता है, तो वे कोर्ट में भी मुकदमा दायर करेंगे। डॉ. शेखर ने राहुल गांधी को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना गलत है और इससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ता है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है और उसकी नीति नफरत फैलाने की है, ताकि राजनीतिक लाभ और वोट प्राप्त किया जा सके। डॉ. शेखर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की आवाज़ युवाओं और आम जनता के बीच गूंज रही है, इससे भाजपा का वोट प्रतिशत गिर रहा है। भाजपा की रणनीति के तहत विवादित बयान देने वालों को अच्छे पद दिए जाते हैं और इसी लालच में नेताओं ने विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने नफरत फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें