पुलिस ने बताया कि वेटरनरी डॉक्टर संजय पासवान और उनके भांजे रवि रंजन ने साथ ही में पढ़ाई की थी। इसके बाद दोनों ने एक क्लीनिक खोल लिया था। दोनों एक दूसरे के क्षेत्र में भी जाकर जानवरों का इलाज करते थे और जरूरत पड़ने पर एक दूसरे को मदद भी किया करते थे।
इस बीच डॉ. संजय की साली के साथ रवि रंजन का अफेयर शुरू हो गया। इस बात का पता लगने पर उन्होंने भांजे को खूब समझाया लेकिन वो नहीं माना। फिर एक दिन संजय ने अपने भांजे रवि की पिटाई कर दी। इस बात पर मन ही मन में रवि मामा से चिढ़ने लगा। उसने डॉ. संजय को परेशान करने के लिए उन्हीं के इलाके में जाकर जानवरों का इलाज करने लगा।
मामा को परेशान करन के बाद भी संजय का मन नहीं भरा। वो बदले की आग में इतना जल उठा था कि उसने मामा की सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी। इस काम के लिए उसने हत्या करने वाले को 36 हजार रुपये दिए। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।