फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया में अपराधियों को खदेड़ रही पुलिस पर गोलीबारी-पथराव, नाबालिग को लगी गोली; क्षेत्र छावनी में तब्दील

Wed, 15 May 2024 03:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Firing And Stone Pelting On Police: गया में अपराधियों को खदेड़ रही पुलिस पर गोलीबारी और पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक नाबालिग को गोली लगी है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
गोलीबारी और पथराव की घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में अपराधियों को पकड़ने के लिए खदेड़ रही पुलिस पर गोलीबारी और पथराव की घटना में एक नाबालिग युवक को गोली लग गई। घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। हालांकि घटना की सूचना के बाद गया पुलिस ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। घटना शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के नादरगंज मोहल्ले की है। घायल युवक की पहचान मो. रेहान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर विष्णुपद थाना पुलिस सिविल वर्दी में अपराधियों को पकड़ने के लिए खदेड़ रहे थे। इसी दौरान अपराधी नादरगंज मोहल्ले की ओर भागने लगे। अपराधियों ने नादरगंज शाही मस्जिद के पास पहुंचते ही अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। उक्त गोलीबारी की घटना में मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे मो. रेहान के पैर में गोली लग गई।
 
वहीं, अचानक गोलीबारी की घटना से मोहल्ले वासी दहशत में आ गए। उस दौरान लोगों ने सिविल वर्दी में रहे पुलिसकर्मी को अपराधी समझ कर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। कुछ देर के बाद लोगों को पता चला कि ये लोग पुलिस है और अपराधियों की गोलीबारी की घटना में रेहान घायल हुआ है। उसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए परिजनों ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गए।
विज्ञापन


हालांकि घटना की सूचना के बाद शहर के विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने चार कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। वहीं, अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें