फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चे के बैग से निकला बैलून, हाथ में लेते ही छठी कक्षा के सात छात्र बीमार; अस्पताल में भर्ती

Wed, 31 Jul 2024 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: गया में एक बच्चे के बैग से नशीले पदार्थ वाला बैलून निकला, जिसे हाथ में पकड़ते ही छठी कक्षा के सात छात्र बीमार हो गए। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया के एक निजी स्कूल के छात्र के बैग से नशीला पदार्थ वाला बैलून निकला। नशीले पदार्थ वाले बैलून को पकड़ते ही सात विद्यार्थी फौरन बीमार हो गए। अचानक छह बच्चों को खांसी शुरू हो गई। उसके बाद सभी सात बीमार विद्यार्थियों को जय प्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बीमार सभी बच्चे कक्षा छह के विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती विद्यार्थियों में राजकुमार, युवराज, सौरभ, पूजा, हर्ष कुमार और गुड्डू कुमार शामिल हैं। वहीं, कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कूल में नशीला पदार्थ कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, स्कूल के आसपास के लोगों ने स्मैक होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें