निगरानी में जुटा पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सलैया थाना अध्यक्ष विद्या शंकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के नावा, कुंडलपुर और ऐधारा आदि इलाकों में ड्रोन के माध्यम से नक्सलियों को खिलाफ निगरानी की गई है। वहीं, कोठी थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के झारखंड राज्य से सटे बघौता और गंगटी में ड्रोन के माध्यम से अभियान चलाया गया है। इस मौके पर सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। गौरतलब है कि गया और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के कई विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं, जिसकी वजह से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह सात बजे से तीन बजे दोपहर तक मतदान होगा।