फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं तो घेरेंगे विधानसभा, प्रिंस हत्या मामले को लेकर विश्वकर्मा समाज की चेतावनी

Sat, 17 Aug 2024 05:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar: नवोदय विद्यालय के छात्र प्रिंस कुमार की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय विश्वकर्मा महासंघ एवं लोहार संघर्ष मोर्चा ने गांधी मैदान के गेट नंबर-5 के पास धरना दिया।
विज्ञापन
विश्वकर्मा समाज के लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र प्रिंस कुमार की हत्या के मामले में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल हुए और समाज के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप करते हुए धरना पर बैठ गए। प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों ने हाथों में पोस्टर और तख्ती लेकर नारे लगाते हुए विरोध की भावना को व्यक्त किया।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने प्रिंस की हत्या को सरकार और प्रसाशन की असफलता करार देते हुए सख्त कारवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रिंस की हत्या की घटना से पूरा प्रदेश गुस्से में है। इसे लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

खासकर दलित और अतिपिछड़ा समाज के लोग लगातार इस मामले को लेकर न्याय की मांग उठा रहे हैं। कहा गया कि अब यह प्रदर्शन राज्य स्तर पर पहुंच गया है। सभी लोग इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे हैं और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रिंस हत्या मामले में इतने दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस - प्रसाशन की इसमें अब संलिप्तता नजर आने लगी है। कुछ सामंतवादियों द्वारा इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन

विधानसभा का करेंगे घेराव
वहीं अपने संबोधन में लोहार संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि प्रिंस कुमार के साथ जो अन्याय हुआ है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ प्रिंस के साथ नहीं बल्कि अन्य लोगों के साथ भी हो सकती है। इसीलिए हम सभी को अब राजनीतिक समर्थन की आवश्यकता है, ताकि इस प्रकार की घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि 10 दिनों में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें