फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Sun, 29 Sep 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: चश्मदीदों ने बताया कि ट्रैक्टर फतेहपुर से डुमरिचट्टी की ओर जा रहा था और अचानक नियंत्रण खोकर भीड़ भरे इलाके में घुस गया। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के फतेहपुर थानाक्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक दुकान में घुसकर दो युवकों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना फतेहपुर के नरेश पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर बिल्डिंग के पास स्थित एक दुकान में घुस गया। घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी सुखारी सिंह और विक्की कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन

घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीदों के अनुसार, ट्रैक्टर फतेहपुर से डुमरिचट्टी की ओर जा रहा था और अचानक नियंत्रण खोकर भीड़ भरे इलाके में प्रवेश कर गया। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें