फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा के जंगल में आदिवासी कर रहे हिरण का शिकार, पुलिस ने बरामद किए सींग

Fri, 13 Sep 2024 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से आए आदिवासी मजदूरों द्वारा हिरण का शिकार किया जा रहा है। वन विभाग के कर्मियों ने हिरण के सींग बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने बरामद किए हिरण के सींग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा के जंगली क्षेत्रों में आदिवासी लोगों द्वारा हिरणों का शिकार करने का मामला सामने आया है। नवादा जिले के रजौली में वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें मिल कर कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि वन्यजीवों के अवैध शिकार पर रोक लगाई जा सके। इसके बावजूद जंगली क्षेत्रों में आए दिन वन्य प्राणियों का निर्मम तरीके से शिकार कर दिया जा रहा है, जिससे वन्यजीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही मामला रजौली वनक्षेत्र के जमुनदाहा जंगल से प्रकाश में आया है, जहां वन विभाग के कर्मियों को जंगल से हिरण के सींग का मिला है। सींग मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हिरण के सींग मिलने से कई तरह की अफवाहें उड़ रही है। सींग बरामद होने की सूचना पर जमुनदाहा जंगल पहुंची वन विभाग की टीम हिरण के सींगों को जब्त कर वन परिसर रजौली ले गई।

वहीं, इस संबंध में रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से आए आदिवासी मजदूरों द्वारा हिरण का शिकार किया जा रहा है। सूचना के आलोक में वन विभाग के कर्मियों को जमुनदाहा पीएफ के पास भेजा गया और हिरण के सींग को जब्त कर वन विभाग रजौली लाया गया है। हिरण के शिकार में शामिल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। बहुत जल्द ही हिरण के अवैध शिकार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें