मामला ऐसा कि पुलिस भी चकित रह गई। कुटुम्बा थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) महेंद्र पासवान सोमवार को मारपीट मामले के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड हेतु औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान उनके ही सरकारी आवास से शराब बरामद होने की सूचना मिली और कुछ देर बाद कोर्ट परिसर में ही दारोगा की गिरफ्तारी हो गई।
कमरे का ताला तोड़कर हुई तलाशी, 6 कैन बियर बरामद
कोर्ट कैंपस में ही दबोचा गया दारोगा
प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने औरंगाबाद कोर्ट कैंपस में मौजूद एएसआई महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दारोगा बोले- मुझे फंसाया गया
पूछताछ में आरोपी एएसआई ने स्वयं को निर्दोष बताया। उनका कहना है कि उनके कमरे के पीछे का दरवाज़ा कई दिनों से खराब था। इसी का फायदा उठाकर किसी ने साजिश के तहत कमरे में शराब रख दी और सूचना अधिकारियों को दे दी। उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश बताकर अपनी गिरफ्तारी को गलत करार दिया है।
दोषी या साजिश- जांच जारी : एसडीपीओ