फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, इन जिलों ने कोहरे के कारण राहगीर परेशान; जानिए मौसम का हाल

Sat, 29 Nov 2025 07:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Alert: मौसम विभाग ने बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचाव रखें। कोहरे के कारण वाहन चलाते समय लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें और गति धीमी रखें। 
विज्ञापन
पटना में सुबह सात बजे तक धूप निकल गई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी प्रमंडल के कई जिलों में उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं के तेज होने से कनकनी बढ़ गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक कई इलाकों में पारा नीचे लुढ़का है, जिससे सुबह-सुबह ठिठुरन बढ़ गई। इतना ही नहीं उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में शनिवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में दृश्यता काफी कम हो गई। पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे कम रही। कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना पड़ा। 

विज्ञापन

औरंगाबाद में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री से 30.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे ज्यादा गर्मी अररिया के फॉरबिसगंज में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस से 19.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


दिसंबर के पहले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड 

राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि यहां भी सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा रहने के साथ पछुआ हवा से ठंड का एहसास और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले चार से पांच दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि न्यूनतम तापमान अगले दो से तीन दिनों में स्थिर रहने के बाद धीरे-धीरे गिर सकता है। यानी दिसंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें