फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होली में हुड़दंग करने वालों को एसपी अपराजित लोहान की चेतावनी, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 02 Mar 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: जहानाबाद में होली को लेकर एसपी अपराजित लोहान ने हुड़दंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। इसे लेकर मखदुमपुर और टेहटा में फ्लैग मार्च निकाला गया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और गश्ती बढ़ाई गई है।
 
विज्ञापन
होली में हुड़दंग करने वाले लोगों को एसपी ने चेताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर्व को लेकर जहानाबाद पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। एसपी अपराजित लोहान ने हुड़दंग करने वाले लोगों को चेताते हुए कहा है कि जो भी पर्व के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करेगा, उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। एसपी ने बताया कि पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया है और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

 
मखदुमपुर प्रखंड में व्यापक फ्लैग मार्च
होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मखदुमपुर प्रखंड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च में मखदुमपुर, टेहटा समेत विभिन्न थानों की पुलिस बल ने भाग लिया। फ्लैग मार्च की शुरुआत मखदुमपुर बाजार से हुई और यह मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों तथा संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।
 
आमजन से सहयोग की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से होली को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दंगा-नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल की मौजूदगी ने आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी जगाया।
विज्ञापन

 
बाजार क्षेत्रों में विशेष सतर्कता
मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संवेदनशील स्थानों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रात्रि में भी गश्ती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

पढ़ें- Bihar News: होली से पहले सिल्क सिटी भागलपुर गुलाल के रंग में सराबोर, महिलाओं ने किया पारंपरिक होलिका पूजन
 
टेहटा क्षेत्र में भी निकला फ्लैग मार्च
टेहटा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि टेहटा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस बल ने दुकानदारों, युवाओं और आम नागरिकों से बातचीत कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है और इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

 
प्रशासन की स्पष्ट चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि पर्व के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, जबरन रंग लगाने, तेज आवाज में डीजे बजाने या किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि पर सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को देने की अपील की गई है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि आमजन के सहयोग से होली का पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न होगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें