फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होली से पहले सिल्क सिटी भागलपुर गुलाल के रंग में सराबोर, महिलाओं ने किया पारंपरिक होलिका पूजन

Mon, 02 Mar 2026 06:49 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर में होली को लेकर उत्साह चरम पर है। बाजारों में रौनक बढ़ी है और महिलाओं ने पारंपरिक विधि से होलिका पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की है।
 
विज्ञापन
महिलाओं ने किया पारंपरिक होलिका पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में होली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। सिल्क सिटी इन दिनों लाल गुलाल और रंगों की आभा में रंगी नजर आ रही है। बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी और अबीर की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इस वर्ष होली बुधवार को मनाई जाएगी, लेकिन उससे पहले ही शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो चुका है।

विज्ञापन

 
विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने किया होलिका पूजन
सोमवार सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से होलिका पूजन किया। महिलाएं एकत्रित होकर निर्धारित होलिका दहन स्थलों पर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। कच्चा सूत, हल्दी, रोली, अक्षत और नई फसल की बालियों के साथ होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतानों की लंबी आयु और घर में खुशहाली की कामना की गई।

विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: उधार न देने पर जीविका दीदी और परिवार पर हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

 
धार्मिक आस्था और पौराणिक मान्यता
धार्मिक मान्यता है कि होलिका पूजन से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी देखी जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार भक्त प्रह्लाद की रक्षा और होलिका के दहन की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। इसी आस्था के साथ महिलाएं श्रद्धा भाव से अपने परिवार की मंगलकामना के लिए पूजा करती हैं।
 
प्रशासन की सतर्कता और अपील
होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और गश्ती बढ़ा दी गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें