फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते का कत्ल: नवादा में सौतेली मां ने संपत्ति के लिए बेटे की हत्या कर शव जलाया, आरोपी महिला गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: नवादा में संपत्ति के लिए सौतेली मां दस साल के बेटे की हत्या करके शव जला दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को हत्या करने और सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेली मां हैवानियत की हद पार कर गई। संपत्ति बंटवारे को लेकर सौतेली मां ने सौतेले बेटे की हत्या कर शव को जला दिया। यह पूरा मामला धमौल थाना क्षेत्र के बीजू बीघा गांव का है।
विज्ञापन


नवादा पुलिस के मुताबिक, सौतेली मां ने बच्चे की हत्या के लिए ऐसी साजिश की, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। संपत्ति की खातिर सौतली मां ने बेटे की हत्या कर शव को जला दिया था। धमौल थाना पुलिस ने बीजू बीघा गांव निवासी रंजय पासवान की पत्नी काजल देवी को सौतेले बेटे की हत्या और सबूत छिपाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि बीजू बीघा के रंजन पासवान के बेटे राकेश कुमार (10) की हत्या की बात सामने आई थी। हत्या के बाद शव को जला दिया गया था। इस मामले में चौकीदार सुरेश पासवान के बयान पर धमौल थाना में कांड दर्ज किया गया, जिसमें मृतक की सौतेली मां काजल देवी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सौतेले बेटे की हत्या और सबूत छिपाने के आरोप में चौकीदार के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें