फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में असामाजिक तत्वों ने देवी दुर्गा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 24 Aug 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: हिसुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अहले सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देवी दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। यह घटना को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के पास जमा हुए आक्रोशित स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थापित एक मंदिर में विराजमान देवी दुर्गा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना हिसुआ के वार्ड नंबर चार के बलियारी मोहल्ले की बताई जा रही है। घटना की सूचना बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर हिसुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अहले सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देवी दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। यह घटना को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल देवी दुर्गा मंदिर के पास पुलिस तैनात है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।
 
जानकारी के मुताबिक, क्षतिग्रस्त की गई देवी दुर्गा की प्रतिमा सीमेंट से बनी थी। मूर्ति को बीती रात को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब अहले सुबह महिलाएं पूजा करने मंदिर में पहुंची थीं। महिलाओं ने जब क्षतिग्रस्त मूर्ति को देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके इस घटना की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग मंदिर परिसर के पास जमा होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें