फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: औरंगाबाद में राजधानी रेल हादसे की 22वीं बरसी मनाई गई, पटरी की पूजा कर दी गई मृतकों को श्रद्धांजलि

Tue, 10 Sep 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: रफीगंज स्टेशन के पीडब्लू इंचार्ज अनिल कुमार सिंह और रामभजन सिंह ने कहा कि दुर्घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पूजा की गई। हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक की पूजा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद में धावा नदी रेल पुल पर सोमवार रात श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां रेलकर्मियों और समाजसेवियों ने रेल पटरी की पूजा की और कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। दरअसल, 22 वर्ष पहले नौ सितंबर 2002 को अप कोलकाता-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन धावा नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस हादसे में लगभग 150 यात्रियों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन


रफीगंज स्टेशन के पीडब्लू इंचार्ज अनिल कुमार सिंह और रामभजन सिंह ने कहा कि दुर्घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पूजा की गई। हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डॉ. तुलसी यादव, अर्जुन सिंह, और कई अन्य लोग शामिल हुए। आरपीएफ और पुलिसकर्मी भी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें