फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया में फिर बरपा वज्रपात का कहर, एक महिला समेत अब तक तीन लोगों की मौत, दस लोग हुए थे घायल

Thu, 09 May 2024 03:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

बिहार के गया जिले में फिर वज्रपात का कहर देखने को मिला है। एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 48 घंटे में वज्रपात की कहर से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दस लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमौसम बरसात ने बिहार के गया जिले में राहत तो नहीं मिली, लेकिन एक बार फिर वज्रपात ने कहर बरपाया है। गुरुवार को वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 48 घंटे में तीन की मौत और 10 लोग घायल हुए थे। यह पूरा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई है। साथ ही वज्रपात के चपेट में आने से एक बच्ची भी मामूली रूप से घायल हो गई। बेमौसम बरसात ने बीते 48 घंटे में अब तक दो महिला समेत तीन लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है। यह पूरा घटना घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर रक्सी गांव में हुई है।

वहींं, मृतक महिला की पहचान जमुनी देवी के रूप में की गई। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि महिला किसी काम से घर के बाहर करीब 12 बजे दोपहर को निकली थी। तभी वज्रपात के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक आठ वर्षीय बच्ची भी मामूली रूप से झुलस गई। मालूम हो कि कि मंगलवार को वज्रपात ने कहर बरपाया था। उक्त घटना में दो लोगों की मौत हुई थी, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन


अब जबकि गुरुवार को वज्रपात ने अपना कहर फिर बरपाया और एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने महिला के शव को फतेहपुर के सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर फतेहपुर सीओ और फतेहपुर थाना की पुलिस पहुंच गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें