फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 22 लाख रुपये की ब्राउन शुगर बरामद, बाइक सवार तीन तस्कर गिरफ्तार; अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

Wed, 12 Aug 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद के दाउदनगर में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों को 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 22.18 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बरामद ब्राउन शुगर के साथ पुलिस के गिरफ्त में तस्कर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरंगाबाद के दाउदनगर थाना पुलिस ने 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय तस्करी बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये प्रति किलो के हिसाब से 22 लाख 18 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

जांच के दौरान बाइक से मिला ब्राउन शुगर

विज्ञापन

दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक कुमार दास ने बुधवार शाम बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सघन वाहन जांच भी की जा रही है।

वाहन जांच अभियान के दौरान दाउदनगर थाना क्षेत्र में दाउदनगर-बारूण पथ पर शहीद प्रमोद सिंह चौक के पास पुलिस सघन वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में नासरीगंज की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

 नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत दाउदनगर थाना कांड संख्या-551/26 दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब ब्राउन शुगर तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: डिग्री कॉलेज, ITI नामांकन पर बड़ा फैसला; सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट ने PK के प्लान पर भी किया काम

गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्करों में ये शामिल
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के बिरई गांव निवासी छोटू कुमार (25), दाउदनगर शहर के नालबंद टोली निवासी चंदन कुमार (38) और पिराहीबाग निवासी मो. सोहेल अहमद (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कुल 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक मोटरसाइकिल, 515 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें