सरकारी स्कूल तीन छात्राएं अचानक हुईं बेहोश
- फोटो : अमर उजाला
भूख की वजह से तीनों छात्राएं हुईं बेहोश
इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों छात्राएं सुबह-सुबह बिना कुछ खाए-पीए ही स्कूल आ गई थीं। भूख की वजह से ही तीनों बेहोश हुई हैं। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल सुबह छह बजे से संचालित हो रहा है और दोपहर के एक बजे छुट्टी दी जा रही है। इस तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप से बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक भी बीमार पड़ रहे हैं। शिक्षकों को तो सुबह 5.30 बजे सुबह ही स्कूल में आना पड़ रहा है। इस वजह से बिना खाए-पीए आकर छात्राएं बीमार हुई हैं।
बीमार हुई छात्राओं में छालीदोहर निवासी संतोष साव की आठ वर्षीया बेटी अंशु कुमारी, नावाडीह के श्रीनिवास भुईयां की बेटी रितु कुमारी और प्रियांशु कुमारी शामिल हैं।
गर्मी ढा रही कहर
गर्मी का मौसम इन दिनों कहर ढा रहा है। मानो आसमान से आग के गोले से बरस रहे हैं। आजकल गर्मी से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को भारी परेशानी और दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। तेज गर्मी और लू का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग लू की चपेट में आ रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं। मौसम का पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। औरंगाबाद जिले में भयानक गर्मी पड़ रही है।