फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ऑनलाइन प्यार होने पर घर से भागकर प्रेमी के पास महाराष्ट्र पहुंच गई किशोरी, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Wed, 11 Sep 2024 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Love Affair: सोशल मीडिया पर प्यार होने के बाद एक किशोरी बिहार से अपने प्रेमी के पास महाराष्ट्र पहुंच गई। लेकिन परिजनों की एफआईआर पर पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी दोनों को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
रफीगंज थाना, औरंगाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के रफीगंज की एक 16 साल की किशोरी को इंस्ट्राग्राम के जरिए प्यार हो गया। उसके बाद वह अपने प्रेमी के पास घर से भाग कर महाराष्ट्र पहुंच गई। लड़की के भाग जाने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। प्राथमिकी के बाद रफीगंज पुलिस ने किशोरी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि शहर के एक मोहल्ले की किशोरी महाराष्ट्र के करवीर थानाक्षेत्र के कोल्हापुर निवासी 17 साल के किशोर के साथ इंस्ट्राग्राम पर चैटिंग के माध्यम से करीब चार माह पहले संपर्क में आई। इन चार महीनों में दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद 26 अगस्त को सुबह में किशोरी रफीगंज रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर सासाराम चली गई। उधर, पूर्व की योजना के अनुसार किशोर उसे सासाराम स्टेशन पर लेने के लिए मौजूद था। दोनों साथ हुए और सासाराम से ट्रेन से गया तथा वहां से दीक्षाभूमि एक्प्रेस से गुड़ बाजार, कोल्हापुर महाराष्ट्र पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि रफीगंज में किशोरी के माता-पिता और परिजनों ने काफी खोजबीन की। आखिरकार पता नहीं चलने पर उन्होंने 30 अगस्त को रफीगंज में प्राथमिकी संख्या-452/ 24 दर्ज करा दी। मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की। इस दौरान पुलिस को काफी अहम जानकारी मिली। इसके बाद रफीगंज थाने की एसआई वर्षा कुमारी के नेतृत्व में सिपाही श्रवण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल कर एक विशेष दल का गठन किया गया। दल को महाराष्ट्र भेजा गया, जहां से पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर रफीगंज थाने आई। मामले में पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराने के बाद दोनों को किशोर न्याय परिषद में पेश किया। जहां से किशोर को बाल सुधार गृह और किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें