21वीं सदी के वैज्ञानिक युग में भी यहा-कदा अंधविश्वास का मामला सामने आता ही रहता है। ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद सदर प्रखंड में जम्होंर थाना क्षेत्र के जोकहरी गांव का है, जहां मंगलवार को डायन बताकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई।
पिटाई से घायल महिला का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही भावेश कुमार चौबे उर्फ़ अनु चौबे, दीपक चौबे, प्रिया चौबे एवं दीपक चौबे की पत्नी ने डायन कहते हुए जान मारने के इरादें से मेरे उपर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया।
धारदार हथियार से सर पर प्रहार किया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। हमले के दौरान आरोपियों ने गले से सोने की चेन, कान की बाली निकाल ली। हमले की जानकारी मिलने पर गांव के कुछ लोगों ने मुझे बेहोशी की हालत में औरंगाबाद सदर अस्पताल लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। इधर मामले में औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने महिला का फर्द बयान लेने के बाद प्राथमिकी के लिए जम्होर थाना भेज दिया है। जम्होर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।