फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीतामढ़ी में गर्भवती महिला से दरिंदगी; सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाया, फिर सोशल मीडिया पर डाला

Tue, 26 Sep 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Police: सीतामढ़ी से एक गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने और इस घृणित अपराध का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला सामने आया है। सीतामढ़ी की महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में एक गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां रविवार की रात दरिंदों ने शौच के लिए बाहर गई गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। पीड़िता ने इस घटना में शामिल छह लोगों पर आरोप लगाया है। वहीं, महिला थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सोमवार की रात घटना में शामिल तीन लोगों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को महिला थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसमें छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी धर्मेंद्र शाह, रामदरेष शाह और भाग नारायण शाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

महिला थाना, सीतामढ़ी

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रविवार की देर रात शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने घेर लिया और उठाकर ले गए। जहां तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसके साथ तीन और लोग थे, जिनमें एक युवक वीडियो बना रहा था। सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने इन सब बातों की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना महिला थाना अध्यक्ष सुचित्रा कुमारी को दी। महिला थाना अध्यक्ष ने सोमवार देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दुष्कर्म का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को केस न करने को लेकर धमकी भी दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि पीड़िता ने छह लोगों को आरोपित किया है। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें