फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार टॉपर घोटाला: बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी वाराणसी से गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2016 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह
विज्ञापन
बिहार टॉपर घोटाला मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने बिहार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी उषा सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी यूपी के वाराणसी से हुई है।
विज्ञापन
Bihar toppers scam: Former BSEB Chairman Lalkeshwar Prasad Singh and wife Usha Sinha arrested by Special Investigation Team (SIT). — ANI (@ANI_news) June 20, 2016
जांच समिति लंबे समय से लालकेश्वर प्रसाद सिंह की तलाश कर रही थी। इस बीच उन्हें इस बात के संकेत मिले थे कि लालकेश्वर बिहार छोड़कर यूपी में कहीं छिपे हुए हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक एसआईटी टीम उनकी तलाश करते हुए वाराणसी जा पहुंची जहां उन्हें और उनकी पत्नी को शिवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने कई जगहों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घोटाले में नाम आने के बाद लालकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनके बाद से वह गायब हो गए थे। एसआईटी टीम को उनकी काफी लंबे समय से तलाश थी। इसके लिए वह जगह-जगह छापेमारी भी कर रही थी लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


Published By: Amit Tiwari
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें