फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: वैशाली में रंगदारी न देने पर दुकानदार पर गोलीबारी, राहगीर भी हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Apr 2023 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

घायल दुकानदार ने बताया कि हमने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। बदमाशों को इसका पता चल गया था। इसलिए हमारी दुकान पर आकर हमसे रंगदारी मांग रहे थे। हमने अपने पिता को फोन किया। पापा जब तक दुकान पर आते तब तक हम पर गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन
गोलीबारी में घायल हुए दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में वाइस माइल चौक पर दिनदहाड़े बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल के मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं हैं। घायल युवक को पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन बेहतर इलाज के लिए युवक को हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल युवक गोरौल थाना क्षेत्र के बस्ती शशिकांत गांव निवासी लालबाबू पासवान का बेटा सोनू कुमार (19) बताया गया है। दूसरे घायल की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह चतुर पंचायत के तजपुरवा गांव निवासी घायल मोहम्मद इब्राहिम पिता मोहम्मद शाहिद हुसैन के रूप में हुई है। घटना के वक्त सोनू कुमार बाइक से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान वाइस माइल चौक स्थित सागर मियां कपड़े के दुकानदार पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। तभी राह चलते बाइक सवार राहगीर को गोली लग गई। वहीं, दुकानदार के भी पैर में गोली लगी है। गोली लगते ही बदमाश मौके से भाग निकले। पातेपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही बदमाशों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है।

महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरभि सुमन ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसकी सूचना है। हम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। यहां पर कई निशान हैं जिससे लग रहा है कि कोई घटना हुई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


घायल दुकानदार ने बताया कि हमने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। बदमाशों को इसका पता चल गया था। इसलिए हमारी दुकान पर आकर हमसे रंगदारी मांग रहे थे। हमने अपने पिता को फोन किया। पापा जब तक दुकान पर आते तब तक हम पर गोली चला दी। हमको गोली लगी है और रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति को भी गोली लगी है। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 19 राउंड गोली चली है। दीवार और टिन के बक्से में दाग हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें