पटना में अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ओला बुक कर के गाड़ी से रूपसपुर की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में बाइक से आए तीन अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा कि घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई । घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
घटनास्थल से मिले दो हथियार
रूपसपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि मृतक उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वही दानापुर एसपी अभिनव जीवन का कहना है कि घटनास्थल से पुलिस ने दो हथियार बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि एक हथियार मृतक के कमर से बरामद हुआ है जबकि दूसरा हथियार घटनास्थल पर फेंका हुआ था। पुलिस के अनुसार हत्यारा घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर ही हथियार को फेंक कर फरार हो गया।
8 घंटे में दूसरी हत्या
इस घटना के 8 घंटे पहले अपराधियों ने एक युवक को गोली से छलनी कर दिया था। रूपसपुर थाना क्षेत्र के ही आदर्श विहार कॉलोनी में गुरुवार की सुबह हार्ड वेयर दुकानदार रंजन कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर ही रही थी कि तभी गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया।मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। महज 8 घंटे के अंदर रूपसपुर थाना क्षेत्र के अंदर यह दूसरी बड़ी हत्या है जिसे अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम देकर फरार हो गए।
जानिए कहां से कहां जाना था
ओला के चालक का कहना है कि पाटलिपुत्रा से गाड़ी बुक कराइ गई जिसे रूपसपुर जाना था। तभी हरदासपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक करके गाडी रुकवाई और फिर कार में बैठे युवक पर दनादन चार गोलियां मारी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।