फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लग्जरी कार पर फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोलियां; होटल से 100 मीटर दूर संचालक पर निशाना

Mon, 16 Oct 2023 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में लाइन होटल संचालक की लग्जरी गाड़ी पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त संचालक घर से होटल जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
होटल संचालक की कार पर पड़े गोलियों के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के तुर्की ओपी स्थित विकास लाइन होटल संचालक विकास की लग्जरी गाड़ी पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी गाड़ी के सामने शीशे पर तो दूसरी गोली गेट के पास लगी। हालांकि गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना विकास के लाइन होटल से 100 मीटर की दूरी पर हुई। वह घर से लाइन होटल जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। गाड़ी पर गोली के निशान की पड़ताल की। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार अपराधी दिखें है।

ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश को लेकर घटी है। कुछ का नाम भी सामने आया है। विकास का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, विकास ने बताया कि उसके घर पर भी अपराधी खोज खबर लेने आए थे। लेकिन ग्रामीणों के होने की अंदेशा पर उसे गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें