फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: ब्वॉयफ्रेंड को लेकर मॉल के बाहर भिड़ गईं लड़कियां, जमकर हुई मारपीट, जानिए पूरा मामला

Tue, 21 Sep 2021 04:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

लड़कियों को छेड़ने और उनपर फब्तियां कसने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं। किसी लड़की को लेकर दो लड़कों के बीच मारपीट होने की घटनाएं भी होती रहती हैं। लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर की यह घटना जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक मॉल के बाहर ब्वॉयफ्रेंड के लिए कुछ लड़कियों के बीच जमकर विवाद हो गया। बहसबाजी के साथ शुरू हुआ मामले में मारपीट तक हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के मोतीझील इलाके में स्थित एक मॉल में यह घटना हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार, मॉल के बाहर एक लड़का चार लड़कियों के साथ खड़ा था। लड़कियों आपस में बहस कर रही हैं। कुछ देर में दो लड़कियां एक लड़की के साथ मारपीट करने लगती हैं। लड़का भी बीच-बचाव करने के स्थान पर खड़ा रहता है। बाद में मॉल का एक कर्मचारी आकर दखल देता है तब मारपीट बंद होती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद 'ब्वॉयफ्रेंड' को लेकर हुआ। वहीं, लड़कियों के बीच मारपीट के इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग वीडियो बनाते और तस्वीरें लेते तो देखे जा सकते हैं लेकिन बीच-बचाव कराने के लिए काफी देर तक कोई आगे आता नहीं दिखता है। वहीं, स्थानीय पुलिस को इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि हमारे पास किसी की ओर से इस तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें