फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया कोर्ट परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 50 लाख के नुकसान का अनुमान

Sat, 13 May 2023 12:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया विधिज्ञ संघ के संयुक्त सचिव अंबुज कुमार ने बताया कि लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लाइब्रेरी में पच्चीस अलमारी और हजारों किताबें रखी थीं। एक-एक किताब की कीमत लगभग 1,500 से 2,000 रुपये थी। सब पूरी तरह जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में शनिवार सुबह खगड़िया कोर्ट परिसर के विधिज्ञ संघ की लाइब्रेरी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग की वजह से वहां रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल कर राख हो गए। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह का वक्त होने की वजह से कोर्ट परिसर में बहुत कम लोग थे। इस वजह से काफी देर तक किसी की नजर आग पर नहीं पड़ी। जब सुबह सफाईकर्मी साफ-सफाई करने कोर्ट आया तो उसकी नजर आग पर पड़ी। उसके हो हल्ला मचाने से आसपास के लोगों को आग लगने का पता चला। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां कोर्ट परिसर पहुंच गईं। जहां दमकल की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।

50 लाख के नुकसान का अनुमान
खगड़िया विधिज्ञ संघ के संयुक्त सचिव अंबुज कुमार ने बताया कि लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लाइब्रेरी में पच्चीस अलमारी और हजारों किताबें रखी थीं। एक-एक किताब की कीमत लगभग 1,500 से 2,000 रुपये थी। सब पूरी तरह जल कर राख हो गया। साथ ही उन्होंने बताया कि वहां पानी का प्लांट भी था। मोटर, पानी की टंकी समेत पूरा प्लांट जल कर खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें