फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ससुर और देवर की प्रताड़ना से तंग आ विवाहिता ने जहर खाकर दी जान; मौत से पहले कही दिल तोड़ने वाली बात

Wed, 09 Aug 2023 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: समस्तीपुर जिले में एक विवाहिता ने ससुर और देवर की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को जहर देने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका ने मरने से पहले कुछ ऐसी बातें बताईं कि पूरा मामला ही उलझ कर रह गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक विवाहिता ने ससुर और देवर की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। साथ ही पति भी लंबे समय से बात नहीं कर रहा था। यहां तक की घरेलू खर्च भी नहीं दे रहा था। घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। यह घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर वार्ड 12 की है। विवाहिता की पहचान विभा कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगा आरोप
जानकारी के मुताबिक, विभूतिपुर थाने के नरहन वार्ड 12 गांव के निवासी मोती साह की बेटी विभा कुमारी ने विभूतिपुर वार्ड 12 के निवासी श्याम रजक के बेटे अजय कुमार से चार साल पहले अंतरजातीय लव मैरिज की थी। उसके बाद वह अपने पति अजय के घर पर रहने लगी। इस बीच रोजी-रोटी की परेशानी के कारण अजय कमाने के लिए परदेश चला गया। उसके बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा। लेकिन कुछ दिनों के बाद उसके ससुर और देवर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद विभा अपने मायके आकर रहने लगी।

विवाहिता की मां विमल देवी ने आरोप लगाया कि उसके ससुर श्याम रजक मंगलवार को उसे घर से बुलवाकर ससुराल ले गए थे। रात उसे जहर दे दिया गया। जानकारी बाद परिवार के लोग पहुंचे तो उसे विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रात उसे सदर अस्पताल भेजा गया था। लेकिन बुधवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


‘वह दूसरी के चक्कर में है…’
मौत से पहले विवाहिता ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। चार महीने से उसका पति उससे बात नहीं करता है। खर्चा भी नहीं देता। अब वह दूसरी लड़की के चक्कर में है, जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। पति परदेश में रहता है। वह अंदर से टूट गई थी। विभा के इस बयान के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि विवाहिता द्वारा जहर खा लेने के कारण मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। अभी पीड़ित परिवार की ओर से बयान नहीं आया है। बयान मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें