फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने खुद को मारी गोली, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल

Sat, 27 Jan 2024 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मोतिहारी में एक युवक ने परिवारिक कलह से तंग आकर खुद की गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के बाद आसपास के लोग जब उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठिकहा भवानीपुर की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठीकहा भवानीपुर गांव निवासी सुभाष दुबे का 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार दुबे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गांव में पिछले तीन वर्ष से रह रहा था।

विज्ञापन


उसके माता-पिता और छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे थे। दीपक भी पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरियर का काम करता था, लेकिन किसी कारणवश वह गांव आकर रहने लगा। इस दौरान उसे नशा करने की आदत हो गई, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। इसी दौरान बीती रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने अपने सिर में गोली मार ली। गली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और संग्रामपुर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

पत्नी का रो रो कर बुरा हाल
जैसे ही दीपक की पत्नी को पता चला की गोली लगने के बाद उसके पति की मौत हो गई है, उसके बाद से उसका रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों बच्चे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उसके सर से उसके पिता का साया उठ गया है। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष
संग्रामपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंचकर आत्महत्या में प्रयुक्त बंदूक और गोली को बरामद कर लिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें