लालगंज के पूर्व विधायक राज कुमार साह के भाई मुकेश कुमार साहू अपने कुछ दोस्तों के साथ बाईपास स्थित एक गिट्टी बालू के दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बाइक से उतरते ही अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग शुरू होते ही सभी लोग इधर उधर भागने लगे, जिससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इसी दौरान मुकेश साहू गिर गए, जिसके बाद बदमाशों ने लगभग एक दर्जन से अधिक गोली मारकर छलनी कर दिया तथा मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते हो लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि अपराधियों ने स्वचालित हथियार से फायरिंग की है। पुलिस मौके से एक दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुटे हैं।
वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने दी जानकारी
घटना के बाद वैशाली एसपी ने कहा कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा अपराधियों के भागने की दिशा में गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।